रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में बहनों ने बंदी भाइयों को बांधी राखी, जेल प्रशासन ने किए खास इंतजाम

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल में भावनाओं से भरा नजारा देखने को मिला। यहां विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों की बहनें सुबह से ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।

Advertisement

 

Advertisement

जेल प्रशासन ने इस मौके के लिए विशेष इंतजाम किए, ताकि कोई भी बहन निराश होकर वापस न लौटे। जेल प्रांगण में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने राखी और मिठाई के साथ पहुंचीं और भाइयों को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।रक्षाबंधन के इस मौके पर कैदियों और उनकी बहनों के बीच भावुक मुलाकातें हुईं, जिसमें राखी के धागे ने भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत कर दिया।

Related Articles

Back to top button