छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में बारिश की चेतावनी….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा के भी आसार हैं।

Advertisement

 

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

 

मानसून द्रोणिका पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

 

आज शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगह भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। 9 अगस्त को भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बौछारें पड़ सकती हैं। उस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button