Uncategorized

शुभमन गिल ने रचा इतिहास….WTC में बने सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनके आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने बेहतरीन शतक से टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित की है। गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने भी दमदार पारियां खेली हैं।

Advertisement

 

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त किया है। WTC में गिल का 10वां शतक है। जबकि रोहित ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 शतक लगाए थे। गिल पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाए हैं।

 

इसके अलावा शुभमन गिल WTC कप्तान के तौर पर भी सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में भी रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं बाबर आजम को पीछे कर दिया है। गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह कप्तान के तौर पर पांचवां शतक है। जबकि रोहित शर्मा और बाबर आजम ने कप्तान के तौर पर WTC में कुल चार-चार शतक लगाए थे।

 

 

Related Articles

Back to top button