छत्तीसगढ़

बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल…..

बीजापुर: पुजारीकांकेर, थाना उसूर क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के ब्लास्ट से कोबरा 206 के एक जवान मामूली रूप से घायल हो गए।

Advertisement

घायल जवान को तुरंत एवाक्यूएट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जवान की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।

Advertisement

 

सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और घटनास्थल की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। पुजारीकांकेर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा जांच अभियान जारी है

 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से सर्तक रहने और संदिग्ध वस्तुओं की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

यह घटना बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों की ओर एक बार फिर ध्यान खींचती है।

Related Articles

Back to top button