देश

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार….6 लोगों की हुई मौत

सीमावर्ती त्यूणी के पंद्राणू क्षेत्र से जौनसार के दसऊ जा रही एक आल्टो कार (UK07DU-4719) जेपीआरआर हाईवे पर अटाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं शामिल है। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Advertisement

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से माटल-त्यूणी निवासी सूरज, संजू, शीतल, यश, संजना व दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button