बिलासपुर
नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख की ठगी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छह लोगों से कुल 50 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोप है कि सहायक अभियंता की नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे और लाखों रुपये वसूले।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक सहायक अभियंता की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले। पीड़ितों में कुल छह लोग शामिल हैं, जिनसे मिलाकर करीब 50 लाख रुपये लिए गए। इन रुपयों के बदले में उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिए गए थे।
इस पूरे गिरोह ने नियुक्ति पत्र बनवाकर भेजे थे, फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




