छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व आईएएस बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर

रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
1972 बैच के आईएएस अधिकारी रहे बीकेएस रे ने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं।




