छत्तीसगढ़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व RDA के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

रायपुर – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

Advertisement

सुभाष घुप्पड़ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश बघेल सरकार में उन्हें RDA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Advertisement

उनके निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button