बिलासपुर

पत्थर से टकराकर स्कॉर्पियो पलटी, 6 लोग घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में बारात जा रही एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर पत्थर से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फट गया और वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रामपुर निवासी मधु जांगड़े के देवर संजय जांगड़े की बारात 19 अप्रैल को पथरिया थाना क्षेत्र के पास सिलतरा जा रही थी। स्कॉर्पियो में कुल 6 लोग सवार थे। रास्ते में बरतोड़ी और कुरैली के बीच अचानक गाड़ी पत्थर से टकरा गई, जिससे टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दीपांजली जांगड़े, तीजराम धृतलहरे, शिवम बंजारे समेत कुल 6 लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button