बिलासपुर

सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान सजायाफ्ता कैदी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान एक सजायाफ्ता कैदी की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले का रहने वाला 60 वर्षीय बच्चू झुठैल, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पेट खराब होने की शिकायत के बाद उसका इलाज जेल अस्पताल में जारी था। 20 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जेल कर्मचारी उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया।

Advertisement

जांच के बाद जब उसे एक्स-रे के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अचानक कैदी की हालत बिगड़ गई। वह पेट पकड़कर वहीं बैठ गया और बदहवास हो गया। तुरंत उसे आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना को दे दी गई है और मर्ग मेमो भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button