रायगढ़

एसपी ऑफिस पहुंचा सट्टा कारोबारी, बोला- अब नहीं करूंगा अवैध धंधा

रायगढ़ पुलिस की “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में फरार चल रहा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ने सट्टे के अवैध कारोबार से तौबा करते हुए मुख्यधारा में लौटने की बात कही।

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और साइबर अपराध से जुड़े लोग पुलिस की रडार पर हैं और कोई भी आरोपी ज्यादा दिन तक फरार नहीं रह सकता। पुलिस जांच में सामने आया है कि जसमीत बग्गा ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का बड़ा ऑपरेटर था और रायगढ़ से लेकर रायपुर, बिलासपुर और दिल्ली तक फैले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क के जरिए हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया जा रहा था। इससे पहले पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ से ज्यादा की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर चुकी है। वहीं गोवा में भी छापेमार कार्रवाई कर बड़े सट्टा कारोबारियों को पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button