Uncategorized

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से..

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज यानी गुरुवार 3 अक्टूबर से यूएई में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले बांग्लादेश के पास थी.

Advertisement

मगर वहां आए राजनेतिक संकट के बाद आईसीसी को एंड मूमेंट पर इसे यूएई शिफ्ट करना पड़ा। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 9वें संस्करण का आगाज बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होगा.

Advertisement

वहीं दिन का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज कल यानी शुक्रवार, 4 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी, वहीं बहुप्रतीक्षित इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 5 अक्टूबर को खेलेगा। बता दें, इससे पहले हुए 8 एडिशन में ऑस्ट्रेलिया 6 बार खिताब उठाने में कामयाब रहा है वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button