संजय यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने दिया जीत का आशीर्वाद

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड क्रमांक 22 अंबेडकर नगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद पद के प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में शहर के इंदु चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर पूरे क्षेत्र में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। इंदु चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पार्षद प्रत्याशी संजय यादव ने मुख्यमंत्री श्री साय को पुष्पगुच्छ पहनाकर सम्मानित किया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी संजय यादव को पुष्पगुच्छ पहनाकर उन्हें आगामी चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

पार्षद प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि वे वार्ड की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि अगर वे पार्षद चुने जाते हैं, तो सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा के कमल निशान पर मतदान करें और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। भाजपा समर्थकों ने नारों से पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। जनता के रुझान को देखकर यह साफ हो गया कि वार्ड 22 में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और संजय यादव की जीत के प्रबल संकेत हैं।

नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे से संजय यादव के अभियान को और अधिक मजबूती मिली है।




