राजनांदगांव
अवैध खनन रोकने गए युवकों पर रेत तस्करों ने चलाई गोली….

राजनांदगांव जिले में रेत माफिया की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, माफिया ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ गांव का है।
बताया जा रहा है कि अवैध रेत खनन को रोकने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान रेत माफिया के साथ उनका विवाद हो गया। गोलीबारी में एक युवक, रोशन मंडावी, के सिर के पास से गोली निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, दो अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं।




