राजनांदगांव

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा : रोपवे ट्रॉली गिरने से भाजपा के नेता घायल….पूर्व मंत्री भी थे सवार

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में रोपवे ट्रॉली गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है। इस ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता सवार थे। 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। हादसे में भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह हादसा रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण हुआ है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे ने मंदिर प्रशासन और ट्रॉली प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button