DAP खाद की किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी करते गर्भगृह पहुंचे विपक्षी विधायक

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन किसानों को DAP खाद नहीं मिलने का मुद्दा गरमा गया। विपक्षी विधायकों ने खाद की कमी और वितरण को लेकर सरकार पर हमला बोला और जमकर नारेबाजी की।हंगामा इतना बढ़ा कि विपक्ष के सभी सदस्य गर्भगृह तक पहुंच गए और वहीं नारेबाजी करने लगे।इसके बावजूद विधानसभा की कार्यवाही जारी रही।
विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने उठाया DAP की कमी का मुद्दा उठाया। जिस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा- प्रदेश में DAP की कमी है, DAP की जगह दूसरे खाद को प्रमोट कर रहे है। उमेश पटेल ने कहा- लक्ष्य के विरुद्ध खाद का कितना भंडारण उपलब्ध है। केंद्र से कितना खाद मिलने वाले जवाब पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- 18 हजार 850 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति होने वाली है। खाद के 14 रैक प्राप्त होंगे जिसमें NPK,DAP अन्य खाद शामिल है।




