छत्तीसगढ़
RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुँचे….

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। वे 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान मोहन भागवत संगठन के विस्तार पर चर्चा करेंगे और शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
भागवत का यह दौरा संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए मार्गदर्शन का बड़ा अवसर माना जा रहा है। वहीं, उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




