Uncategorized

पेट्रोल डीजल में राहत से आमजन को फायदा, छत्तीसगढ़ विकास की राह पर: सुरजीत सिंह

बिलासपुर – भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के मीडिया प्रभारी सुरजीत कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर कई देश आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर आम जनता को राहत देने का काम किया है, जिससे महंगाई के असर को कम करने में मदद मिली है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और व्यवस्था संतुलित बनी हुई है, और हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। सुरजीत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

Advertisement

वहीं छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। बस्तर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से सकारात्मक माहौल बना है, बंद स्कूलों का पुन संचालन और नक्सल प्रभाव में कमी यह दर्शाता है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे भी जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button