देशनई दिल्ली

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने ली शपथ

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं.

Advertisement

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं.

Advertisement

Related Articles

Back to top button