छत्तीसगढ़

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, किसानों के हित में सरकार करेगी व्यवस्था

रायपुर— धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित रह जाते हैं, तो सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगी।

Advertisement

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और सरकार किसी भी स्थिति में उन्हें नुकसान में नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो धान खरीदी को लेकर सरकार कोई न कोई वैकल्पिक व्यवस्था जरूर करेगी।

Advertisement

उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समय रहते निर्णय लिया जाएगा, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button