छत्तीसगढ़
महादेव सट्टा ऐप मामले में हुई CBI की छापेमारी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप घोटाले की गूंज तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि सीबीआई इस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि : छत्तीसगढ़ के युवाओं को इस सट्टे के जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी खराब की गई। अब सीबीआई इसकी गहराई से जांच कर रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, चाहे वह कोई भी हो, सख्त कार्रवाई तय है।”




