छत्तीसगढ़

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के निष्कासन की सिफारिश, कांग्रेस में हड़कम्प..

Advertisement

बिलासपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

पत्र में आरोप लगाया गया है कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी नेताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा, पत्र में संगठन से जुड़ी अन्य शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे पार्टी में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। अब इस पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस हाईकमान का क्या फैसला होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button