नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में जारी किया घोषणा पत्र

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेंद्रगढ़ । नगर पालिका चुनाव को लेकर विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष दो चरण दास महंत द्वारा आज कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें नगरी क्षेत्र में लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने अनेक घोषणा की गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नगरी निकाय चुनाव के लिए आज मनेंद्रगढ़ के होटल हसदेव इन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी किया है वहीं इस मौके पर सांसद ज्योत्स्ना महंत व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।
डॉ महंत ने कांग्रेस घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद् बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में निम्नांकित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।
तालाबों का संरक्षण व सौन्दर्यकरण की विशेष पहल की जायेगी।
घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे।
शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।
महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी. सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।
सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा।
निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी।
मकान आवंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।
प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
- शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे। पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा।
- विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।
- कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें।
- शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।
सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण ।
- स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
युवाओ को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जायेगा।
महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विषेष पहल ।
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
कांग्रेस शसित सभी निकायो में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।
संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विशेष छूट प्रदान की जायेगी।
सभी नगर निगमों में पत्रकारो के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा।
प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा।
- नगरो को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।




