बिलासपुर

शिकायतकर्ता को पीटने वाला रतनपुर थाने का ASI सस्पेंड, SSP की बड़ी कार्रवाई

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – रतनपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी को उनके अशोभनीय आचरण और मारपीट के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता विनोद कुमार जायसवाल के साथ किए गए दुर्व्यवहार के बाद की गई है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला? : रतनपुर निवासी विनोद कुमार जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल 2026 को जब वे अपनी शिकायत की जांच जल्द पूरी करने का आग्रह करने थाने पहुंचे, तब वहां मौजूद सउनि दिनेश तिवारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने न केवल गंदी गालियां दीं, बल्कि शिकायतकर्ता के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट भी की।

Advertisement

एसएसपी ने की कार्रवाई : मामले की गंभीरता और पुलिसकर्मी के इस अवैधानिक कृत्य को देखते हुए, विभाग ने इसे अनुशासनहीनता माना। निलंबन अवधि के दौरान दिनेश तिवारी को रक्षित केंद्र, बिलासपुर में संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें निलंबन के नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होंगे।

Related Articles

Back to top button