छत्तीसगढ़
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.

रायपुर – राज्य शासन ने वरिष्ठ अधिकारी रजत बंसल को छत्तीसगढ़ का नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को CEO संवाद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे साफ है कि सरकार ने उन पर एक साथ कई अहम जिम्मेदारियों का भरोसा जताया है।
प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए रजत बंसल की यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आने वाले समय में जनसंपर्क और संवाद तंत्र को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।




