छत्तीसगढ़

बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश….गर्मी से मिली राहत

Advertisement

बिलासपुर : सुकमा से मानसून की एंट्री हो गई है। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया किया। 

Advertisement

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने के का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में16.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है । इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button