छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत..

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में लगातार आकाशीय बिजली के गिरने का मामला लगातार आ रहा है। वहीं लोग या फिर जानवर लगातार आकाशीय बिजली की चपेट में आ रहे हैं। और जहां उनकी मौतें हो रही है या फिर घायल हो रहे हैं।

Advertisement

ऐसे ही जिले के साप्ताहिक मवेशी बाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग आकाशीय बिजली की गिरने से झुलस गए थे।  जहां दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।

वही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल पूरी घटना जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पेंड्रा थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मवेशी बाजार बरघाट झाबर में कोरबा जिले के ग्राम शैला के रहने वाले ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से मृतक दलवीर मरावी, निवासी ग्राम शैला, जिला कोरबा की मौत हो गई है, वहीं जबकि दो अन्य लोग इस आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गए थे।

जिस पर दोनो घायलों को इलाज के लिए पेंड्रा जिला अस्पताल में भेजा गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। वही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button