Uncategorized

पत्रकारिता को रेलवे का सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह हुए सम्मानित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने तथ्यपरक और प्रमाणिक पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज एडिटर मुकेश एस. सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान कचना-खमारडीह रेलवे ओवर ब्रिज परियोजना पर प्रकाशित विशेष रिपोर्ट के लिए प्रदान किया गया।

Advertisement

रेलवे की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि परियोजना की प्रगति पर आधारित रिपोर्ट आधिकारिक तथ्यों और प्रमाणिक जानकारी पर आधारित थी। सम्मान तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने प्रदान किया, जिनकी हाल ही में पदोन्नति के बाद उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर के पद पर नियुक्ति हुई है।

Advertisement

मुकेश एस. सिंह ने करीब तीन दशक के पत्रकारिता जीवन में आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई, एनआईए, डीआरआई और डीजीजीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जुड़े मामलों पर खोजी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की है। इसके साथ ही उन्होंने जनहित, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।

 

सम्मान मिलने पर मुकेश एस. सिंह ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी संपादकीय टीम की निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित केंद्रित पत्रकारिता की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग का सिलसिला इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button