Uncategorized

5वीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत,अस्पताल में चल रहा था इलाज..

रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार था। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

रविवार शाम को वो अचानक अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त से ओडिशा निवासी राम बिस्वाल (60) तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि, वो मानसिक रूप से बीमार था। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

राम बिसवाल जैसे ही जमीन पर गिरा, तो उसका सिर बुरी तरह फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button