Uncategorized

राष्ट्रीय जम्बूरी की प्रेस–मीडिया टीम में बिलासपुर के गौरव राठौर का चयन

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े रोवर गौरव राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए उनका चयन प्रेस एवं मीडिया टीम में किया गया है।

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जिले के वीर आज़ाद ग्रुप के रोवर गौरव राठौर ने स्काउटिंग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आवेदन, दस्तावेज़ और साक्षात्कार की विस्तृत प्रक्रिया के बाद गौरव का चयन किया गया। देशभर से आए आवेदनों में गौरव ने अनुभव, आत्मविश्वास और कौशल के दम पर अलग पहचान बनाई।

Advertisement

लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित इस भव्य जम्बूरी में देशभर के लगभग 35 हज़ार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

गौरव राठौर ने अपनी सफलता का श्रेय बिलासपुर जिले के जिला आयुक्त (स्काउट) अनुराग सिंह, राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार स्वाईं, जिला संगठन के पदाधिकारियों और अपने रोवर-स्काउट लीडर को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

गौरव राठौर का यह चयन बिलासपुर जिले, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए गर्व का विषय है। टीम ASB गौरव को हार्दिक शुभकामनाएँ देती है।

Related Articles

Back to top button