देश

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार….

रांची – इस वक्त झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने 6 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम आवास, राजभवन, बीजेपी कार्यालय समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.

Advertisement

वहीं इसी बीच झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं. सूत्र बता रहे हैं कि राजभवन में विधायकों के परेड की भी तैयारी है. बता दें, ईडी की टीम ने सीएम हाउस में हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ की है. इसके बाद ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है.

Advertisement
हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button