बिलासपुर
सटोरियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, 4 गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानो में सट्टा पट्टी लिख रहे चार सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में मुख्य खाईवाल धनलाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मामले में संतोष कश्यप, पूरनलाल विश्वकर्मा,हेमंत दुबे को गिरफ्तार किया गया है. सटोरियों के कब्जे से 21 हजार 210 रुपए जप्त किया गया है.पकड़े गए सभी आरोपी हार जीत पर रूपयों का दाव लगा रहे थे. पुलिस ने सभी सटोरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
वहीं अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय प्रस्तुत किया.




