बिलासपुर

पारिवारिक विवाद में सौतेली माँ ने की बेटे की हत्या…..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फादहाखार जंगल मे मिली युवक के लाश के मामले में, ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी हेमलता साहू का उसके सौतेले बेटे रवि साहू से आए दिन विवाद होता था, जिससे उसकी सौतेली मां हेमलता परेशान थी. उसने अपने नाबालिक भाइयों के साथ मिलकर अपने सौतेले बेटे रवि की हत्या की साजिश रची. चापा क्षेत्र में रवि की हत्या करने के बाद, उसके लाश को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मे लाकर बोरी में छुपाया और उसे जला दिया गया.

Advertisement

अज्ञात लाश की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने जब सब का पंचनामा किया तो उसके जेब से ऐसा साक्षय मिला, जिससे पुलिस आरोपी तक जा पहुंची. पुलिस ने मामले में सौतेली मां हेमलता साहू, और उसके दोनों नाबालिक बेटों का आरोपी बनाया है. साथी घटना में लाश को जिस गाड़ी में लाया गया था, इस वाहन को भी पुलिस ने जप्त किया है और चालक सुनील यादव को भी आरोपी बनाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button