छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, चला चलित थाना अभियान

बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंगुड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा बनाए गए छह स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह संयुक्त अभियान थाना मोदकपाल पुलिस और सीआरपीएफ की 62वीं वाहिनी की टीम द्वारा चलाया गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान गांव में पूर्व से निर्मित कुल छह माओवादी स्मारकों को चिन्हित कर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली प्रभाव को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अभियान के दौरान पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से मौके पर चलित थाना भी लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ सुरक्षाबलों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया।सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button