बिलासपुर

स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, अनियमितता पर 5 प्रबंधकों पर कार्रवाई

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की सघन चेकिंग की गई।

Advertisement

जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस ने स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन को अनावेदक बनाया गया है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button