रायपुर
पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला….

रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पुलिस लाइन की तेज रफ्तार सूमो गाड़ी का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया।
घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक न होने से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिसकर्मियों के कॉल के बावजूद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद गश्ती वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।




