छत्तीसगढ़

जिंदल की कोल माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, वैन में घुसा पत्थर, एक मजदूर की मौत, दो घायल

Advertisement

रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र स्थित जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगामहुआ कोल माइंस में शुक्रवार को खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर ब्लास्टिंग वैन में घुस गया, जिससे अंदर बैठे मजदूर आयुष बिश्नोई (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में दो अन्य मजदूर—चंद्रपाल राठिया (38) और अरुण लाल (43) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से रायगढ़ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा माइंस प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ है। ब्लास्टिंग के समय वैन के पास मजदूरों की मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।

तमनार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button