ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का विरोध, टीएस सिंहदेव बोले – लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं

रायपुर – छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने ईडी की छापेमारी को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कड़ी आलोचना की।
सिंहदेव ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया और आरोप लगाया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की आवाज़ दबाने का सुनियोजित प्रयास है।
उन्होंने ऐलान किया कि वह इस अन्याय के खिलाफ भिलाई रवाना हो रहे हैं और पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने इसे सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला बताया।
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और राज्य में सियासी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है।




