छत्तीसगढ़
पत्रकारों पर हमले करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

गरियाबंद में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजिम में पत्रकार नेमीचंद बंजारे, जितेंद्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर बंजारे और आदी चक्रधारी के साथ की गई मारपीट के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपियों को रायपुर के रास्ते से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम भारती, मयंक सोनवानी, चंद्रभान बंजारे और शशांक गरड़ शामिल हैं।जिला प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन में शामिल मशीनी वाहनों को भी जब्त कर लिया है।




