छत्तीसगढ़

बांध में नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, DDRF का रेस्क्यू जारी

सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान बांध में नाव पलट जाने से तीन ग्रामीण लापता हो गए, जबकि छह लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बांध में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होने के बावजूद 9 ग्रामीण रात के समय नाव लेकर मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग गहरे पानी में जा गिरे।हादसे के बाद छह ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन लोग पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

 

अंधेरा और बांध की गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन बचाव दल लगातार लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिजन बांध किनारे अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं।प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल लापता ग्रामीणों की तलाश जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button