मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर/सीपत – सीपत पुलिस ने मंदिर से तांबे के नाग, कलश, त्रिशूल और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में निगरानी बदमाश अमन साहू और उसका साथी अर्जुन देवार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।
ग्राम कर्रा स्थित शिव मंदिर से 28 फरवरी 2025 को शिवलिंग में लगे तांबे के नाग, कलश, त्रिशूल, घंटी और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। इसकी कीमत करीब ₹35,000 आंकी गई। इस मामले में प्रार्थी कुंजराम पटेल ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 126/2025 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए निगरानी बदमाश अमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अर्जुन देवार के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान:
1. अमन साहू (22 वर्ष), निवासी गुडी चैडापारा, थाना सीपत
2. अर्जुन देवार (18 वर्ष 18 दिन), निवासी गुडी चैडापारा, थाना सीपत
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्र आर 706 जयपाल बंजारे, आरक्षक राजेंद्र साहू और प्रकाश जगत की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से मंदिर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।




