छत्तीसगढ़

जिले में गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांजा देने के पहले ही पुलिस की गिरफ्त में..

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में गांजा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही तस्कर को डिलीवरी देने के पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षिका श्रीमति भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में जिले की पुलिस थाना गौरेला में कुल 5 किलोग्राम अवैध मादक द्रव्य गांजा एक आरोपी से जप्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल जिले के थाना प्रभारी गौरेला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकल  सीजी 10 ए एच 2438 से गांजा बिक्री के लिए खोडरी की तरफ जा रहा है और डिलीवरी देने वाला है। जिसमे थाना गौरेला एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा जिले के नरवाही मंदिर सधवानी के पास नाकाबंदी कर आरोपी आकाश राठौर पिता गिरधारी राठौर 21 साल निवासी सधवानी नवापारा को पकड़ा था।

Advertisement

जिसके पास से काले रंग की प्लास्टिक की बोरी में 05 केजी गांजा बरामद किया गया था। वहीं पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की जाने वाली कार्यवाही का पालन करते हुए आरोपी आकाश राठौर को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

वहीं पुलिस ने आरोपी तस्कर से पुलिस ने कुल 05 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,00,000 रुपया, मोटर साइकिल कीमती 50000 रुपया, कुल कीमती 1,50,000 रुपये किया जप्त किया गया है। वहीं जिले के पुलिस ने पूर्व में भी गांजा तस्करी को लेकर कार्यवाही की गई थी।

1. इनकी रही अहम भूमिका।।


वहीं इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सौरभ सिंह, सहायक उपनिरी. अरविंद मिश्रा, साइबर सेल से उनि. सुरेश ध्रुव ,प्र.आर. रवि त्रिपाठी, प्र.आर.चौपाल कश्यप, आर. राजेश शर्मा, आर. सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आर. महेंद्र परस्ते की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button