बिलासपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : बिलासपुर में निकली जागरूकता बाइक रैली.…

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बिलासपुर में हेलमेट और सीटबेल्ट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज बाइक रैली का आयोजन किया गया, सुबह 9 बजे अरपा रिवर व्यू से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होते हुए पुनः रिवर व्यू में संपन्न हुई।

Advertisement

इस जागरूकता रैली में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एसएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisement

रैली के माध्यम से नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाने का संदेश दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Back to top button