देश

16 साल से बंधक बनाई गई महिला का रेस्क्यू, हालत नाजुक..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 साल तक बंधक बनाकर रखा।

Advertisement

शनिवार को इस मामले की शिकायत के बाद महिला को रेस्क्यू किया गया और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने महिला थाना में आवेदन दिया था।

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह 2006 में हुआ था, लेकिन 2008 के बाद से ससुराल वालों ने उसे अपने परिवार से मिलने नहीं दिया। यहां तक कि रानू के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर दिया गया।

किशन लाल को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी बेटी की हालत बेहद खराब हो गई है और उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने रानू को ससुराल से रेस्क्यू किया।

जब पुलिस ने रानू को देखा तो उसकी हालत देखकर सब हैरान रह गए। 16 साल से कैद रहने के कारण वह काफी कमजोर हो चुकी थी, उसकी त्वचा हड्डियों से चिपक गई थी और वह बोलने की हालत में भी नहीं थी। रानू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस रानू के ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button