मुख्यमंत्री के दौरे पर “आप” ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, भरतपुर विकासखंड की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

जनकपुर: आज दिनांक 08 मई 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ग्राम पंचायत कोईलरा के आश्रित ग्राम माथमौर (कुंवारपुर) आगमन के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से ज़िला अध्यक्ष श्री रमाशंकर मिश्रा एवं ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने भरतपुर विकासखंड से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के निराकरण हेतु 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से वर्षों से लंबित मुआवज़ा वितरण, सड़कों व पुलों के निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं की कमी, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच, तथा विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।
मुख्य मांगें:
2010-11 में अधिग्रहित किसानों को मुआवज़ा।
पंडो बहुल क्षेत्र तक सड़क, पुल निर्माण।
कंकाली माता मंदिर का विकास।
एकलव्य विद्यालय का जमथान में निर्माण।
झिरिया और फुलवारी नदी पर डैम निर्माण।
सभी स्कूलों में शिक्षक, अस्पतालों में डॉक्टरों की पूर्ति।
जनकपुर सीएचसी में सीटी स्कैन व एक्सरे मशीन की स्थायी स्थापना।
वालंद और पंडो समाज के लिए विशेष योजनाएं।
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच।
इस अवसर पर लोकसभा उपाध्यक्ष (आप) सुखमंती सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की कि विकासखंड भरतपुर की उपेक्षित समस्याओं का शीघ्र समाधान हो ताकि आमजन को राहत मिल सके।




