देश

मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों से गिरे यात्री, 5 की मौत

 

Advertisement

महाराष्ट्र के मुंबई में चलती ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह 9.20 बजे मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हुआ।

Advertisement

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की तरफ जा रही लोकल ट्रेन और फास्ट ट्रैक में आ रही ट्रेन में सवार यात्री आपस में टकराकर गिर गए। इस घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों के ट्रेन से गिरने की प्राथमिक जानकारी कसारा की तरफ जाने वाले लोकल गार्ड ने दी थी। सेंट्रल रेलवे की तरफ से कहा गया है कि दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है।

इस घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पुलिस ने इस हादसे में पांच मौतों की पुष्टि की है। वहीं, 13 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button