सुकमा IED ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री का बयान – नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है, शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए IED ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है, और शहीद जवान की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।
सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है।
मुख्यमंत्री ने जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह हमला नक्सलियों की बौखलाहट का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।सीएम ने इस घटना को देखते हुए अपना राजनांदगांव दौरा भी रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत होगा और जवाब भी उसी ताकत से दिया जाएगा।




