जशपुर

ऑपरेशन अंकुश की बड़ी सफलता: 14 साल से फरार कुख्यात ठग गिरफ्तार

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश लगातार पुराने मामलों में फरार आरोपियों की तलाश में सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस ने 14 वर्षों से फरार ठगी के आरोपी अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

आरोपी पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दो मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध था।

Advertisement

साल 2009 में आरोपी ने जनपद पंचायत पत्थलगांव में नौकरी लगवाने के नाम पर दो व्यक्तियों से करीब 2 लाख 90 हजार रुपए ठगे थे और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए।

पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर कोरबा, उरला और फिर जांजगीर-चांपा में रह रहा था। आरोपी को पकड़ने में पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर की सूचना ने अहम भूमिका निभाई।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रहे प्रयासों का परिणाम है और आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button