देश
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी….जम्मू-कश्मीर के त्राल में 3 आतंकी ढेर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के नादेर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आतंकियों को मार गिराया गया।
सुबह खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई थी। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को ढेर कर दिया।
कश्मीर जोन पुलिस ने भी इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि अवंतीपोरा के नादेर, त्राल क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है।




