छत्तीसगढ़

पिकनिक मनाने गए 6 दोस्तों में 1 युवक नदी में डूबा….खोजबीन जारी

(हेमंत पटेल) : जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लाक के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बिलासपुर सरकंडा निवासी युवक की बहने की सूचना मिली है, बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले के सरकंडा निवासी आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने देवरी आए थे। एक युवक शिवम यादव पिता आशु राम यादव नदी में नहाते वक्त बह गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा के नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस अफसर व कर्मचारियों की टीम युवक को खोजने के लिए जुटी हुई है, लेकिन रविवार को रात अधिक हो जाने की वजह से युवक को खोजना कठिन हो गया था पुलिस ने बिलासपुर के एसडीआरएफ टीम को सूचना दी है.

Advertisement

सुचना मिलने पर बिलासपुर से एसडीआरएफ देवरी पिकनिक स्थल पहुंच चुकी है, और खोज बिना जारी है, वहीं पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर डटी हुई है।

बलौदा पुलिस ने बताया कि बिलासपुर सरकंडा के छह युवक पिकनिक मनाने देवरी चिचोली आए थे, सभी नहा रहे थे।

जिसमें शिवम यादव गहरे पानी में बह गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी हाथ पकड़कर निकाल रहे थे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने जद्दोजहद करते रहे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया, एसडीआरएफ की टीम देवरी पिकनिक स्थल पहुंच चुकी है, और खोज बिना जारी हो चुका है।

Related Articles

Back to top button